{"_id":"3ea7accf7cf22577deb432c091a06626","slug":"cimtakhal-hrdha-motorway-improvement-of-the-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिमटाखाल-हरड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिमटाखाल-हरड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण का शुभारंभ
ब्यूरो /अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रणजीत सिंह रावत ने तल्ला सल्ट के हरड़ा में 19.5 करोड़ की लागत के चिमटाखाल-हरड़ा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और हाटमिक्स योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में श्री रावत ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मरचूला-भिकियासैंन मोटर मार्ग के निर्माण प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक न होते हुए भी उनके द्वारा समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाता रहा है। सरकार ने चिमटा-हरड़ा सहित मोहान रानीखेत मोटर मार्ग के लिए धन स्वीकृत करा दिया है। इस अवसर पर वुडहिल कंपनी के निदेशक संजय भाटी, ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, नन्दा बल्लभ कोटिया, कमल रावत ,चंदन महरा,चंद्र शेखर,महेन्द्र सिंह कडाकोटी,बालम सिंह,गोपाल सिंह,सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन