फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chiliyanola Nagar Palika

चिलियानौला नगर पालिका परिषद में स्थायी ईओ नहीं होने से कार्य प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chiliyanola Nagar Palika
चिलियानौला नगर पालिका का विहंगम दृश्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सरकार ने नई नगरपालिकाओं का गठन तो कर दिया, लेकिन वहां पर्याप्त अधिकारी और स्टाफ की तैनाती नहीं की है, जिसके चलते तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 2018 में बनी चिलियानौला नगर पालिका परिषद में आज तक स्थायी ईओ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। कहने को ईओ का चार्ज एसडीएम के पास है, लेकिन उनके पास प्रशासनिक कार्य होने के कारण नगर पालिका के कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष सहित सभासद भी बार बार स्थायी ईओ की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। मालूम हो कि चिलियानौला नगर पालिका परिषद की घोषणा 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी। 2018 में नगरपालिका के चुनाव हुए, वहां सात वार्ड गठित किए गए। नैनीताल से ईओ के प्रभार पर आए संजय कनवाल वापस नैनीताल चले गए।
विज्ञापन

सितंबर 2019 से ईओ का प्रभारी पहले संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी के पास था, उनके स्थानांतरण के बाद अब प्रभार एसडीएम अभय प्रताप के पास आ गया है। अध्यक्ष कल्पना देवी का कहना है कि किसी भी कार्य में हस्ताक्षर कराने के लिए एसडीएम के पास आना पड़ता है। जिस कारण समय की भी बर्बादी होती है। स्थायी ईओ की नियुक्ति होनी जरूरी है, इससे विकास कार्यों में गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशि देने के बावजूद नहीं उठ रहा घर-घर से कूड़ा
रानीखेत। नगर पालिका में सफाई व्यवस्था भी सिर्फ सड़क से लगे वार्डों तक सीमित है। वार्ड नंबर पांच और छह सड़क से दूर हैं। यहां बुलाने के बावजूद सफाई के लिए कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। घर-घर से कूड़ा उठान का प्रतिमाह 30 रुपये लिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कर्मचारी महीने में एक दिन आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब वे राशि का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed