फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Children took out a procession of Tajis on Chehalum

चेहल्लुम पर बच्चों ने निकाला ताजियों का जुलूस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Children took out a procession of Tajis on Chehalum
चेहल्लुम पर बच्चों द्वारा बनाए गए ताजिए। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय के बच्चों द्वारा बनाए गए ताजियों का शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे ढोल ताशे बजा रहे थे।
विज्ञापन

मोहर्रम के चालीस दिन बाद चेहल्लुम पर नगर में बच्चों द्वारा आकर्षक ताजिये बनाए जाते हैं। इस बार भी लाला बाजार कचहरी बाजार, नियाजगंज, थाना बाजार ओढख़ोला के बच्चों ने ताजिये बनाए थे। जो नियाजगंज में एकत्र हुए। यहां से ताजियों का जुलूस शुरू हुआ और परंपरागत मार्ग से होते हुए निकला। देर रात ताजियों को करबला में दफन किया जाएगा। इस मौके पर सर्फराज हुसैन, अमीनुर्रहमान, युसुफ तिवारी, इसरार अहमद, मो. शब्बीर, निजाम कुरैशी, शहजाद, शहाजाद काश्मीर, बाबर अंसारी आदि मौजूद थे।
चेहल्लुम पर रानीखेत में हुई ताजिया प्रतियोगिता
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चेहल्लुम का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्याग और बलिदान के रूप में मनाया गया। नगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। ढोल तासों और ताजियों के साथ लोग देर शाम यहां खड़ी बाजार चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां से जुलूस निकला। देर रात यहां इमामबाड़े में नियाज हुई।
विज्ञापन

ताजियादारी की प्राचीन परंपरा को वापस लाने के लिए इस बार यहां ताजिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लालकर्ती, गुलजार मंजिल सहित तमाम स्थानों पर ताजिए सजाए गए थे, जिन्हें देर शाम यहां खड़ी बाजार चौराहे पर एकत्रित किया गया। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कांग्रेस नेता अतुल जोशी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, कैलाश पांडे, नईम खान, मो. इदरीश बाबा आदि ने जुलूस को रवाना किया। यहां मातमी धुनों के साथ देर रात तक ताजियों का जुलूस निकला। देर रात ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed