{"_id":"5d5d848e8ebc3e6c797b9734","slug":"children-performed-beautiful-programme-almora-news-hld353697574","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में पहले दिन राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव में पहले दिन राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा
विज्ञापन
गोपियों के साथ नृत्य की प्रस्तुति देती कान्हा बनी छात्रा।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से स्थानीय नंदादेवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। शुभारंभ करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने अल्मोड़ा को सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए संस्थाओं के कार्यों की सराहना की और महिला संस्था को संस्कृति विभाग की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
नंदा देवी मंदिर परिसर में हुई प्रतियोगिता के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनभावन नृत्य की प्रस्तुतियां देकर लोगों को भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर और एकल वर्ग में आयोजित की गई। जिसमें स्प्रिंग डेल, मानस पब्लिक स्छकूल, पाइन वुड, जीजीआईसी, आर्य कन्या, विवेकानंद विद्या मंदिर, ग्रेस और सेंट एगनस आदि स्कूलों के बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले छोलिया नृतक दलों ने शानदार छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया।
निर्णायक भास्कर साह, शीला पंत, गोकुल बिष्ट रहे। इस मौके पर कैलाश गुरुरानी, सर्वदलीय महिला संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन पंत, विद्या बिष्ट, मुन्नी जोशी, किरन साह, विमला बोरा, भगवती बिष्ट, बीना पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन लता पांडे ने किया। बृहस्पतिवार 22 अगस्त को मुरली मनोहर मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। इस दौरान आंचल कला केंद्र हल्द्वानी की टीम द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम को मंदिर परिसर में गरबा नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।