फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Minister, please send the teacher to GIC Khuram

मुख्यमंत्री साहब प्लीज जीआईसी खुमाड़ में शिक्षक भेज दो

Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 31 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister, please send the teacher to GIC Khuram
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते जीआईसी खुमाड़ के छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मुख्यमंत्री साहब! हमारे विद्यालय शहीद चूड़ामणि राजकीय इंटर कालेज खुमाड़ में शिक्षकों के दस पद लंबे समय से खाली हैं। इंटर विज्ञान वर्ग को पढ़ाने के लिए कोई भी शिक्षक तैनात नहीं हैं। कला वर्ग की कक्षाएं एक शिक्षक के सहारे चल रही हैं। ऐसे में हम वैज्ञानिक, इंजीनियर कैसे बनेंगे। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में यह बात कही है। उन्होंने जल्द शिक्षक नहीं भेजने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 


छात्र-छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, वाणिज्य, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में विज्ञान विषय के शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं। इंटर विज्ञान वर्ग को पढ़ाने के लिए कोई भी शिक्षक तैनात नहीं है। कला वर्ग की कक्षाएं एक शिक्षक के सहारे चल रही हैं।  छह साल पहले इस विद्यालय में करीब 400 छात्र-छात्राएं पढ़ते थे। शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्र संख्या घटकर 70 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा होने में अब कुछ माह ही बचे हैं ऐसे में कोर्स को समय पर पूरा करना एक चुनौती है। उन्होंने 15 दिन के भीतर शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में देवाशीष, सरस्वती, अर्चना, बबीता, मीनाक्षी, वर्षा, सचिन, नवीन, नितेश, लक्ष्मी, प्रेम, सूरज आदि छात्र-छात्राएं शामिल हैं।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed