फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Minister launches telemedicine service from VC in district hospital

मुख्यमंत्री रावत ने वीसी से जिला अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेवा लांच की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister launches telemedicine service from VC in district hospital
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला चिकित्सालय में टेलीमेडिसिन सेवा को लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी विश्वव्यापी महामारी में संक्रमण के प्रसार को कम करने और अस्पतालों में भीड़ को कम करने जैसे उपायों के लिए यह सेवा एक सटीक साबित होगी। साथ ही सुदूर क्षेत्रों जहां चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेषज्ञ राय की आवश्यकता होती है, वहां भी पहुंच पाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने इस मौके पर बताया कि टेलीमेडिसिन के तहत एनआईसी द्वारा उपलब्ध कराए गए टेलीमेडिसिन सॉफ्टवेयर को जिला अस्पताल में प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सेवा के लिए कोई भी रोगी मोबाइल फोन से भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय राय ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि परामर्श के लिए भी मनोचिकित्सक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय के पूर्व सीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा को टेलीमेडिसिन सेवा का प्रबंधन सौंपा गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, पीएमएस डॉ. आरसी पंत, डॉ. अखिलेश, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा, पवन खडाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed