फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chhai madhur fuhar

छाई रंगों की मधुर फुहार

Thu, 05 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Thu, 05 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chhai madhur fuhar

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली की धूम मची है। महिलाओं और पुरुषों की टोलियों ने जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों में भी होली को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन


कैंट में अधिवक्ता शेखर लखचौरा के आवास में होली हुई। इस मौके पर धरणीधर पांडे, निर्मल पंत, तुषारकांत साह, चंद्रशेखर पांडे, डा. एनडी कांडपाल, विनीता शेखर, अमरनाथ आदि थे। मालरोड पर सुरेश तिवारी के आवास पर महिलाओं की होली हुई। पूर्व सैनिक लीग के कचहरी बाजार कार्यालय में पूर्व सैनिकों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। मालरोड में एंबेसडर होटल में हुए होली कार्यक्रम में संसदीय सचिव मनोज तिवारी, दीवान सिंह मेहरा, प्रकाश पांडे, ललित साह, तारु जोशी आदि मौजूद थे। उधर बुधवार रात बजाज ऑलयांज के तत्वावधान में होटल राज राजेश्वरी में एक भव्य होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख होली गायकों और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रबंधक सुमित पांडे, यशवंत पवार, हेम चंद्र जोशी, कमलेंद्र जोशी, निर्मला रावत, दीपशिखा साह, संतोष गंगोला, शंकर दत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सालम समिति के संयोजन में हुई होली में होल्यारों ने ‘शिव के मन माहि बसे काशी’, ‘सीता राम को ब्याह जनकपुर जाना है’, ‘मेरो रंगीलो देवर घर ऐ र छ’ होली गायी। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विशन बोरा, देव बिष्ट, दुर्गादत्त पांडे, विपिन जोशी, विनोद जोशी, गोपाल महरा, रमेश रावत, अमरनाथ रजवार, आशीष वर्मा, उमेश भट्ट, आरपी भट्ट आदि मौजूद थे। होली के आयोजकों ने बाजारों में भी कई जगह स्टाल लगाकर आलू के गुटके बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने जैंती, बिरखम, थामथोरी, पुभाऊं, बाराकोट, कुंज, लोहना आदि गांवों में होली में भाग लिया। बिरखम में हुए होली विन समारोह में श्री कुंजवाल ने लोगों से सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की अपील की और लोगों से शराब और अन्य नशे से दूर रहते हुए भावी पीढ़ी को नई दिशा देने का आह्वान किया। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल, गंगा सिंह, राम सिंह धानक, तुलसी धानक, राम सिंह नेगी, गोरखनाथ बाबा, दीवान बोरा, मनोज बोरा, अमर धानक, शिव राम आर्य, टीका राम, दीवान नेगी, गिरीश जोशी, राजू जोशी मोहन सिंह, डीडी शर्मा आदि मौजूद थे। उधर दन्यां क्षेत्र में भी होली की धूम मची है। महिलाओं और पुरुषों की टोलियों ने घर-घर जश्न मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक झोड़े का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed