फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chemicals released in Khiro river, drinking water schemes stalled

Almora News: खीरो नदी में रसायन छोड़ा, पेयजल योजनाएं ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chemicals released in Khiro river, drinking water schemes stalled
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड द्वाराहाट के खीरो नदी में जहरीला रसायन छोड़ने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात लोगों ने नदी में रसायनिक पदार्थ डाल दिया। इससे खीरो घाटी की पेयजल योजनाएं पूरी तरह दूषित हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि 5000 से अधिक की आबादी के लिए अब पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

खीरो नदी से ग्राम सभा किरौली, सलना, कूना, बसेरा, बूंगा समेत कई गांवों की पेयजल योजनाएं जुड़ी हुई हैं। पानी में जहरीले तत्व मिलने से ग्रामीणों के साथ ही पालतू और जंगली जानवरों के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस दूषित पानी का सेवन किया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र रसायनिक पदार्थ डालने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक न तो वैकल्पिक पेयजल की कोई व्यवस्था की गई है।
क्या लॉन्ड्री से आया रसायन
खीरो घाटी के ग्रामीणों का कहना है कि नदी में डाला गया रसायन कपड़े धोने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल जैसा है। उन्होंने आशंका जताई कि घाटी के एक लॉन्ड्री संचालक ने यह जहरीला रसायन नदी में फेंका गया हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस एंगल से भी जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
बोले लोग-
हमारे गांव की पेयजल योजना खीरो नदी पर आधारित है। अब पानी पीने लायक नहीं बचा है। सरकार को तुरंत टैंकर भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - राजेंद्र सिंह, प्रधान कूना
- पानी इंसान की पहली जरूरत है। अगर यही दूषित हो गया तो हम जिंदा कैसे रहेंगे प्रशासन को तुरंत दोषियों को पकड़ना चाहिए। - नेहा किरौला, प्रधान मल्ली किरौली
- खीरो नदी में जहरीला रसायन छोड़ने की घटना गंभीर है। जानकारी मिलते ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है। किसी को भी जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। - डॉ. आरती किरौला, ब्लॉक प्रमुख, द्वाराहाट

कोट-
सूचना मिलने पर निरीक्षण किया गया है। एहतियातन टैंक को खाली किया गया है। जलापूर्ति रोक दी है। जल संस्थान, पुलिस और नगर पंचायत की टीम जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट, द्वाराहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed