फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CHC got rid of the PPP mode

सीएचसी को पीपीपी मोड से मिला छुटकारा

Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन

पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी शील नर्सिंग होम को अनुबंध का विस्तार न मिलने के चलते एक फरवरी से पूर्व की भांति स्वास्थ्य महकमे के अधीन आ चुका है। सीएचसी करीब सवा तीन साल तक पीपीपी मोड में रहा। इस दौरान सरकारी खजाने पर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार पड़ने के बावजूद अनुबंधकर्ता जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पाए। जिसके चलते व्यवस्था को लेकर शुरूआती दौर से ही सवाल उठते रहे। 

विज्ञापन


डीजी स्वास्थ्य के साथ हुए शील नर्सिंग होम बरेली के अनुबंध के बाद सामुदायिाक स्वास्थ्य केंद्र 15 नवंबर 2013 से पीपीपी मोड में चला गया था। अनुबंध के आधार पर पीपीपी मोड में एक जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन, एनिथिसिया, आई सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ और दो जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी सहित कुल 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती अनिवार्य थी, परंतु केंद्र में कभी भी दिखावे भर के कुछ चिकित्सकों को छोड़कर खास सुविधा नहीं मिल पाई। इसी का नतीजा रहा कि भारी जन दबाव के बाद सरकार को सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने का निर्णय लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed