{"_id":"60bfa5d48ebc3e53da25956f","slug":"chc-got-medical-supplies-worth-one-million-almora-news-hld427043987","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया पहुंची हंस फाउंडेशन की दस लाख की सामग्री, वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया पहुंची हंस फाउंडेशन की दस लाख की सामग्री, वितरण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। देहरादून से हंस फाउंडेशन की ओर से भेजी गई दस लाख की चिकित्सा सामग्री बृहस्पतिवार को सीएचसी को प्राप्त हो गई है। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में मौजूद आशा वर्कर्स को वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र पंत ने सामग्री बांटी। उक्त सामग्री देहरादून में पुलिस विभाग में तैनात जगदीश पंत के प्रयासों से मिली है।
सीएचसी में चौखुटिया की आवाज ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने हंस फाउंडेशन के भोले महाराज और माता मंगला के साथ ही चौखुटिया के भटकोट निवासी जगदीश पंत का आभार जताया। इस मौके पर चीफ फार्मासिस्ट केसी बिष्ट ने कहा कि चौखुटिया के युवाओं के प्रयास से सीएचसी में कोरोना बचाव के लिहाज से पर्याप्त सामग्री आ चुकी है। इससे कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आशा वर्कर्स को सामग्री बांटी जाएगी। सामग्री में पीपीई किट, थर्मामीटर, नेब्यूलाइजर, ऑक्सीमीटर, पीपीई गाउन, स्टीमर, बीपी मशीन, सैनिटाइजर, स्प्रे मशीन आदि हैं।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के संयोजक हेम कांडपाल ने किया। इस मौके पर भटकोट की प्रधान गीता बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, अतुल सक्सेना, कैलाश पंत, चंदन मेहरा, अमृत माहेश्वरी, चंदन बिष्ट आदि के अलावा गनाई, प्रेमपुरी, चांदीखेत और भटकोट की आशा वर्कर क्रमश: भगवती कैड़ा, तारादेवी, हेमलता और गीता आदि मौजूद थीं।