फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chausali-Kwarab alternative route opened after four days, vehicular movement resumed

Almora News: चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग चार दिन बाद खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Chausali-Kwarab alternative route opened after four days, vehicular movement resumed
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे के बंद होने और चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग पर चार दिनों के लंबे इंतजार के बाद रविवार से वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ का सफर तय करने वाले यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की है। हालांकि लोनिवि ने सुरक्षा के मद्देनजर अभी इस मार्ग को केवल हल्के वाहनों के लिए खोला है। दूसरी ओर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास अब केवल सुबह 3:00 बजे से सुबह 8:30 बजे तक ही भारी वाहनों को अनुमति दी जाएगी। इसके बाद मुख्य मार्ग सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के चलते क्वारब के इस प्रमुख वैकल्पिक मार्ग (डोबा-चौसली मार्ग) पर भारी भूस्खलन हो गया था। जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से यह रास्ता असुरक्षित और जानलेवा बन गया था। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार से शनिवार तक (चार दिन) इस मार्ग पर सभी वाहनों का संचालन पूरी तरह रोक दिया था।
विज्ञापन

इन चार दिनों के दौरान लोनिवि ने जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया। रविवार सुबह मार्ग साफ होने के बाद हल्के वाहनों के लिए रास्ता बहाल कर दिया गया। हालांकि, क्वारब की पहाड़ी से अब भी रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है जिससे सफर में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
- चार दिन बाद डोबा-चौसली वैकल्पिक मार्ग खुलने से यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। राहत की बात यह भी है कि सुबह के वक्त क्वारब मुख्य मार्ग भी कुछ घंटों के लिए खुला रह रहा है। इससे यात्रियों को आने-जाने में अब काफी सुविधा हो जाएगी। - रमेश सिंह, यात्री
- पिछले चार दिनों से चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग बंद होने के कारण लंबा चक्कर काटना पड़ रहा था। अब सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। दोनों ही रास्तों पर आवाजाही शुरू होने से हम जैसे मुसाफिरों की परेशानी काफी हद तक कम हो गई है। - धीरेंद्र कुमार, यात्री

वर्जन
चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग को भारी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी हल्के वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है जहां यातायात अब सुचारू है। जहां तक क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग का सवाल है, वहां सुबह 3:00 बजे से सुबह 8:30 बजे तक ही भारी वाहनों को निकाला जाएगा। इसके बाद सुरक्षा कारणों से मुख्य हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। - केजी गोस्वामी, सहायक अभियंता, लोनिवि (प्रांतीय खंड), अल्मोड़ा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed