{"_id":"5fc236c28ebc3e9b8268cece","slug":"chaukuna-b-team-won-the-final-of-the-cricket-competition-almora-news-hld4054475161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकुना बी टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकुना बी टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। युवक मंगल दल की ओर से ग्राम पंचायत चौकुना में आयोजित अमर शहीद नर सिंह धानक मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच चौकुना बी टीम ने जीत लिया। नर सिंह क्लब चौकुना उप विजेता रहा।
फाइनल में चौकुना बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नर सिंह क्लब चौकुना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में दस विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में चौकुना बी टीम ने 13 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच जीत लिया। चौकुना बी टीम की ओर से दीपक गोस्वामी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
बालम, पुष्कर और वीरेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। चौकुना बी टीम की ओर से दीपक गोस्वामी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। गोविंद धानक ने 18 रनों का योगदान दिया। चौकुना बी टीम के दीपक गोस्वामी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। गोस्वामी ने 22 रन बनाकर चार विकेट लिए। वीरेंद्र धानक को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। वीरेंद्र ने संपूर्ण प्रतियोगिता के चार मैचों में 178 रन बनाए और कुल आठ विकेट, चार कैच लिए। नर सिंह क्लब चौकुना की ओर से ललित सिंह धानक ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। अंपायर संजय धानक, प्रेम धानक थे।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ अंपायर कुंदन सिंह, सर्वश्रेष्ठ उद्घोषक महेंद्र धानक, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर प्रेम सिंह धानक, रनिंग स्टार ऑफ टूर्नामेंट गौरव धानक, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दीपक सिंह खनी, गोविंद सिंह को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भैरव मंदिर के पुजारी विशन नाथ गोस्वामी ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर उप प्रधान राजेंद्र सिंह धानक राजू, पूर्व प्रधान गंगा धानक, कुंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पान सिंह, तुलसी देवी, किशन सिंह, प्रताप सिंह, जीत सिंह, नारायण सिंह, महेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, हर सिंह, रणजीत सिंह, जमन सिंह, पान सिंह, केदार सिंह, गोधन सिंह, राम सिंह, दीपक सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश नाथ गोस्वामी, भीम सिंह मेहरा, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे।