फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukot Mahotsava

चौकोट महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Chaukot Mahotsava
चौकोट महोत्सव में कार्यक्रम देखने उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। म्यर चौकोट सामाजिक एवं विकास परिषद स्याल्दे की ओर से आयोजित दो दिवसीय चौकोट महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति प्रस्तुति से समा बांधा।
विज्ञापन

कलाकारों ने होली गीत बाली उमरिया है मोरी ओ कान्हा हमसे खेलो ना होरी, त्यरौ लहंगा के भलौ छाजीरौ आंखों में लगें लै काजला नजरें लागली, मोहना तू बैठी रैछै म्यर दिल मां गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर चौकोट महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष हृदयेश मेहरा ने आयोजन को सफल बनाने में सभी स्कूलों, महिला मंगल दलों, महिला समूहों और स्थानीय प्रतिनिधियों सहित सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने भविष्य में आयोजन को और भव्य बनाने में सभी से सहयोग की अपील भी की। इस मौके पर डॉ. गोकुल सिंह सत्याल, जिला पंचायत सदस्य प्रवीण सिंह, जीजीआईसी स्याल्दे की प्रधानाचार्य गीता रानी, गौरीशंकर, जसवंत सिंह, खीमानंद जोशी, भूपेंद्र सिंह, मनोज नेगी, राकेश बिष्ट, सूरज मेहरा, प्रेमगिरी गोस्वामी, पृथ्वीपाल सिंह, जीवन चंद गौड़, हरीश जोशी, बलवंत सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह माहोडी, रणजीत सिंह मेहरा, दर्शन जोशी, रमेश उप्रेती, कुंदन लाल आदि मौजूद थे। संचालन गौरीशंकर और आशा जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed