{"_id":"57c47aa64f1c1b0a4b2cb744","slug":"chaukhutia-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदादेवी मेले के लिए टेड़ागांव में भरा बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदादेवी मेले के लिए टेड़ागांव में भरा बार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया में अनुष्ठान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जाबर मंदिर परिसर में पांच सितंबर को होने वाले नंदादेवी मेले को लेकर टेड़ागांव में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मेले से जुड़े निर्धारित स्थान (डोंडियों) से लोगों की मौजूदगी में देव डंगरियों के अवतरण के बाद देवी का शुभ मुहूर्त निकाला गया। इसे स्थानीय भाषा में बार भरना भी कहा जाता है। इससे पूर्व पूजा, अर्चना की गई।
विज्ञापन
पांच सितंबर को कोट्यूड़ा के जाबर मंदिर में होने वाले नंदादेवी मेले के लिए टेड़ागांव में निर्धारित ड्यौड़ी में शुभमुहूर्त निकाला गया, जिसे स्थानीय भाषा में बार भरना भी कहा जाता है। मेले से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मौजूदगी में देव डंगरियों का अवतरण हुआ। परंपरा के अनुसार बार भरने के साथ ही विभिन्न डोंडियों में मेले के समापन तक रात्रि जागरण के गीत भी होते हैं। टेड़ागांव समेत न्यौनी, पैली, नौगांव, गर्जिया, कोट्यूड़ा आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार चार सितंबर को केला आमंत्रण होगा जबकि पांच सितंबर को नवांण से मां नंदा के प्रतीक केले को लाया जाएगा। उसी शाम से जाबर के नंदा देवी मंदिर में मेला शुरू होगा जो रातभर चलेगा। छह सितंबर को भंडारा, मूर्ति विसर्जन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, शिवराज कठायत आदि ने क्षेत्रवासियों से निर्धारित तिथि को पहुंचकर मां नंदा का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन