फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaukhutia college anniversary

चौखुटिया महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव

Sun, 29 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 29 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chaukhutia college anniversary

राजकीय महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रो. धामी ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में प्रगति करने के साथ ही पहले एक अच्छा इंसान बनना होगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसके उद्देश्य और परिणाम की जानकारी जरूर होनी चाहिए। उन्होंने आगामी सत्र से एमए की कक्षाएं शुरू करने की बात कही।  प्राचार्या डा.मीनू श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को शाल व बुके भेंटकर स्वागत किया। बाद में उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत वंदना से हुई।
विज्ञापन


 स्वागत गीत कोयल पुकारे, समूह गीत आए हैं समझाने, भेद भाव को मिटाने, प्यार का दीप जलाने, राजस्थानी नट लोक नृत्य, कुमाऊंनी गीत रंगीली बिंदी घाघरी काई, धोती लाल किनार वाई, हाय-हाय रे मिजाता तथा बेडू़ पाको बारूमासा, कठपुतली नृत्य, आदि की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को डा. दीप्ति जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष कैलाश सिंह, पूर्व प्रमुख मीना कांडपाल, छात्र संघ उपाध्यक्ष मीना, सचिव लता आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता डा. मीनू श्रीवास्तव और संचालन डा.दीप्ति जोशी व भावना कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में डा. गिरीराज सिंह, डा.प्रभाकर त्यागी, डा. जेएस रावत, डा.धमेंद्र, डा.चारू दत्त, डा. मदन चौधरी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोकुल कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल, रमेश गोस्वामी, हिमांशु मेहरा, संजय आर्या, दीपक गिरी, दीपक नेगी, ऋतेष विश्वकर्मा, शारदा देवी, लीला जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed