{"_id":"a41856e326c0599e57a06a75fd56e54b","slug":"chauganpata-made-to-store-target-burglars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौघानपाटा में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौघानपाटा में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने रविवार रात यहां नगर के बीचों बीच स्थित चौघानपाटा चौराहे में स्थित सुनील सचदेवा की मोबाइल की दुकान में धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये के मोबाइल और लेपटॉप आदि सामान चुरा लिए। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट भी लिए। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक, सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चोर रविवार रात किसी वक्त चौघानपाटा चौराहे में स्थित सुनील सचदेवा की दुकान में शटर के कुंडे तोड़कर भीतर घुस गए और दुकान के भीतर रखे मोबाइल सेट और अन्य कीमती सामान चुराकर भाग गए। सोमवार सुबह आसपास के कुछ लोगों ने शटर का कुंडा टूटा देखा और इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी।
विज्ञापन
दुकान स्वामी सुनील सचदेवा की सूचना पर कोतवाल संजय गर्ब्याल और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच टीम ने दुकान के भीतर फिंगर प्रिंट भी लिए। बाद में पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल और पुलिस क्षेत्राधिकारी केबी पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक चोर दुकान से 36 सेट कीमती मोबाइल, एक लेपटॉप, मेमोरी कार्ड, रिचार्ज कूपन सहित करीब पांच लाख का सामान चुरा ले गए। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए एसओजी सहित कई टीमें बनाई गई हैं और कुछ संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। साथ ही कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।