फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaubtia missing woman was found in Delhi

दिल्ली से बरामद हुई चौबटिया से लापता हुई महिला 

Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 15 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बीते 26 मार्च को चौबटिया कस्बे से लापता हुई महिला को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला वहां अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी और नौकरी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे पति के सुपुर्द कर दिया है। चौबटिया निवासी अंजू देवी पत्नी पंकज कुमार बीते 26 मार्च को बिना बताये घर से लापता हो गई थी। तमाम स्थानों पर खोज के बावजूद जब अंजू का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन


कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि सर्विलांस के माध्यम से महिला के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली मिल रही थी। पुलिस दिल्ली गई तो महिला अपने रिश्तेदार के यहां मिल गई। इस दौरान महिला का घर में किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया था। पुलिस का कहना है कि वह वहां नौकरी के सिलसिले में गई हुई थी। उसकी एक चार साल की बेटी भी है। पुलिस ने महिला को लाकर यहां उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। टीम में एसआई शशि प्रभा, एसआई मोहन चंद्र, कांस्टेबल एसओजी हरीश और मोहन थे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed