{"_id":"574202db4f1c1b164d69088b","slug":"charged-with-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी ने लगाया मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 23 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भनोली तहसील के गोठ्यूड़ा गांव निवासी जागेश्वर धाम में पुजारी आनंदबल्लभ भट्ट ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी तहरीर दन्यां थाने में दी है। तहरीर में कहा गया है कि वह 21 मई को दिन में गुरुड़ाबांज पटवारी के यहां से काम निपटाकर लौट रहे थे। अपराह्न 12:40 बजे रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट और गालीगलौच की। आनंद बल्लभ भट्ट ने दन्यां थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन