फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   changing weather making people sick

Almora News: मौसम में आ रहा बदलाव बीमारियां लाया साथ

Fri, 09 Aug 2024 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
changing weather making people sick
 जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़।
अल्मोड़ा। मौसम में आ रहा बदलाव बीमारियां भी साथ लाया है। जिला अस्पताल की ओपीडी बृहस्पतिवार को 500 के पार पहुंची। मुख्य रूप से जुकाम, बुखार, पेट दर्द की शिकायत लोगों में अधिक रही।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द आदि रोगों के 25 से 30 से मरीज पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. हरीश आर्य ने कहा कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव आने से सर्दी, जुकाम, बुखार सहित अन्य रोग के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और समुचित उपचार मिले इसके लिए प्रभावी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

बुखार के इलाज के लिए भी 12 किलोमीटर की दौड़
करीब 12 से 15 किलोमीटर दूर हवालबाग तथा ज्यौली आदि क्षेत्रोंं से बड़ी संख्या में मरीज मौसमी बीमारी का इलाज कराने के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। इन मरीजाें का कहना था कि नजदीक के चिकित्सालय में बुखार का भी इलाज करने के लिए चिकित्सक नहीं मिलने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की नालियां गंदगी से पटी
अल्मोड़ा। नगर की नालियां इन दिनों गंदगी से पटी हैं। इस कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मुख्य मार्ग माल रोड, टैक्सी स्टैंड संपर्क मार्ग, लोवर माल रोड रानीधारा रोड आदि पर कई जगह नालियां गंदगी से भरी हैं। इधर, नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दिन में दो बार सफाई कराई जा रही है। कहीं से शिकायत मिलेगी तो वहां तुरंत सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed