फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Changing weather is affecting the health of children

Almora News: बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर डाल रहा असर

Wed, 16 Jul 2025 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is affecting the health of children
अल्मोड़ा। बदलता मौसम बच्चों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोजाना 100 से अधिक बच्चे और शिशु वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द आदि बीमारियों के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 40 से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर हो रहा है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों की तुलना में कमजोर होती है। वह जल्दी संक्रमण की चपेट में आ जाते है। उन्होंने बच्चों के असंतुलित खानपान को भी संक्रमण बढ़ने का एक प्रमुख कारण बताया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नवीन तिवारी का कहना है कि वायरल संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों के स्टाफ को सतर्क कर दिया है। बच्चों के लिए अतिरिक्त चिकित्सकीय इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन बातों का दें ध्यान -
- बच्चों को संतुलित आहार दें।
- साफ उबला और फिल्टर किया हुआ पानी पिलाएं।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रखें।
- संक्रमण होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed