फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chandikhet Village Group Drinking Water Scheme started

चांदीखेत ग्राम समूह पेयजल योजना शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chandikhet Village Group Drinking Water Scheme started
चौखुटिया में चांदीखेत पेयजल योजना का उद्घाटन करते विधायक महेश नेगी। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्यारह ग्राम पंचायतों के लिए 10 करोड़ 39 रुपये की लागत से बनाई गई चांदीखेत ग्राम समूह पेयजल योजना शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन विधायक महेश नेगी ने योजना की मोटर का बटन दबाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योजना का निर्माण पूरा होने से ग्यारह ग्राम पंचायतों के उन्नीस राजस्व गांवों के ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह इस योजना को चालू कराने के लिए लगातार प्रयासरत थे।
इससे पहले पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर पेयजल निर्माण निगम शाखा रानीखेत के अधिकारियों ने बताया कि योजना से चांदीखेत, ढौन, भटकोट, रीठाचौरा, बाखली, महतगांव, सिरोली, ग्वाली, बसभीड़ा, दंतोला, नौगांव अखोड़िया के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। बताया कि संबंधित सभी ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत निजी संयोजन भी दे दिए गए हैं। दो ग्राम पंचायतों में निजी संयोजन मार्च तक दे दिए जाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, गणेश नायक, मीना कांडपाल, मुकेश पांडे, पूरन संगेला, गणेश कांडपाल, लक्ष्मणसिंह नेगी, सुरेंद्र मनराल, पप्पू सती, गुड्डूू कठायत, दिनेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed