फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chamoli resident three smugglers arrested in Almora with leopard skin

तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chamoli resident three smugglers arrested in Almora with leopard skin
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी ने तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर तेंदुए की खाल को हल्द्वानी बेचने ले जा रहे थे। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके वाहन को जब्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस और एसओजी ने बुधवार को लोअर मालरोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक अल्टो कार (यूके/11/7675) को रोक कर तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी में पुलिस को काले रंग के बैग में तेंदुए की खाल बरामद हुई। पुलिस ने खाल की पहचान करने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचीं वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने जांच कर तेंदुए की खाल होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि चमोली के थराली ग्राम लोल्टी निवासी विरेंद्र सिंह नेगी (42), यशपाल सिंह रावत (25) और गोविंद सिंह रावत (62) खाल बेचने हल्द्वानी जा रहे थे। तीनों के खिलाफ धारा-2/9/39/49बी/50/51/57 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी एसआई नीरज भाकुनी, धारानौला चौकी प्रभारी एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, मनमोहन, भूपेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed