फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Challan By Palika in Almora

Almora News: अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने पर नौ व्यापारियों का चालान

Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Challan By Palika in Almora
अल्मोड़ा के लाला बाजार में अतिक्रमण करने पर चालान करते पालिका कर्मी। संवाद
अल्मोड़ा। नगर पालिका ने शुक्रवार को लोहे का शेर, लाला बाजार, मिलन चौक, माल रोड आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर रास्ते पर अतिक्रमण करने और गंदगी फैलाने पर नौ व्यापारियों का चालान कर 1,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी, अशोक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने 252 लोगों का चालान कर वसूला 1,10,350 रुपये जुर्माना

अल्मोड़ा। पुलिस ने जिले के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने, नशे में हुड़दंग मचाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 252 लोगों का चालान कर उनसे 1,10,350 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अराजक तत्वों पर अंकुश लगा है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने हर पुलिस टीम से चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों को सुननी होगी जनता की समस्या : डीएम

अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सभी अधिकारियों को रोस्टर के मुताबिक आवंटित गांव का स्वयं निरीक्षण करना होगा। जनता की समस्या सुनकर उनके समाधान के गंभीरता से प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम तोमर ने शुक्रवार को सरकार जनता के द्वार, हमारा संकल्प अनुशासित प्रदेश कार्यक्रम के तहत कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायतों में भ्रमण के लिए रोस्टर तय किया गया है जिसके अनुसार संबंधित अधिकारी को वहां पहुंचना होगा। जनता की समस्याओं को जानकर संबंधित विभाग के माध्यम से उसके समाधान के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने भ्रमण के बाद की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया समेत जिला स्तरीय कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed