{"_id":"64189ed3b1df3f8b6a0fd42a","slug":"chaitra-navratra-in-almora-almora-news-c-8-1-87940-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चैत्र नवरात्र के लिए सज गए मंदिर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चैत्र नवरात्र के लिए सज गए मंदिर और बाजार
Mon, 20 Mar 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के लिए बाजार सज गए हैं। सोमवार को नवरात्र के लिए लोगों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की जिससे बाजारों में चहल पहल देखने को मिली। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।
नवरात्र बुधवार से शुरू होंगे। लोग इसकी तैयारी में जुट गए हैं। नगर के नंदादेवी मंदिर, मां त्रिपुरासुंदरी देवी, उल्का देवी, पाताल देवी, शीतला देवी समेत विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां चल रही हैं। नवरात्र के लिए बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मां दुर्गा के पूजन के लिए चुनरी, माता रानी के वस्त्र, श्रृंगार पिटारी, कन्या पूजन के लिए चुनरी, फल, बताशे, मिठाई, मां की मूर्ति आदि की खरीदारी की। बाजार में देवी के श्रृंगार का सामान 10 से 300 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। खरीदार आने से बाजार में रौनक लौट आई है।