फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chaitav Kautik Fair

Almora News: चैतव कौतिक मेले की तैयारियां, जिम्मेदारी सौंपी

Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 09 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chaitav Kautik Fair
12 अप्रैल से शुरू होकर तीन दिन चलेगा, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ली बैठक
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के चौगांव फल्दाकोट में लगने वाले प्राचीन चैतव कौतिक मेले की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें मेले की व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जलापूर्ति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।


12 अप्रैल से शुरू होने वाले इस तीन दिनी मेले का मुख्य आयोजन 14 अप्रैल को जैनोली सैमधार में होगा। बैठक में तय हुआ कि चिलियानौला नगर पालिका 9 अप्रैल को मेला स्थल की सफाई करेगी और वहां मेले के दौरान दो पर्यावरण मित्र और विभागीय कूड़ा वाहन तैनात रहेगा। जिला पंचायत को 14 और 15 अप्रैल को मुख्य आयोजन स्थल जैनोली सैमधार में सफाई की जिम्मेदारी दी गई। जल संस्थान को पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जबकि कोतवाल अशोक धनखड़ को ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मेले में लोक संस्कृति की झलक दिखेगी, जहां ग्रामीण ढोल-दमाऊं बजाते हुए झोड़ा-चांचरी के साथ मेले में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed