{"_id":"572b857d4f1c1b44735ccfbc","slug":"chair-gradiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी के खेल में राज्य का बेड़ा गर्क किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी के खेल में राज्य का बेड़ा गर्क किया
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 05 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
रैली का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की जन संवाद रैली का बग्वालीपोखर में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा और कांग्रेस पार्टियों की नीतियों पर जमकर प्रहार किए, कहा कि कुर्सी के खेल में दोनों दलों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। इससे पूर्व कफड़ा में संवाद रैली के दौरान 72 लोगों ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बग्वालीपोखर चौराहे पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने लोगों से सीधे संवाद कायम किया, प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा और कांग्रेस सरकारों को दोषी ठहराया। कहा कि दोनों दल पिछले 16 सालों में प्रदेश के विकास की ठोस नीति नहीं बना पाए। रोजगार के अभाव में पहाड़ खाली हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश को पहली बार राष्ट्रपति शासन के हवाले कर दिया है, जिससे पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। इस बार उक्रांद प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगा। कफड़ा रैली में 72 युवाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
बाद में रैली विंता पहुंची वहां दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष केएस बिष्ट आदि ने भी उक्रांद की नीतियों का प्रचारित किया। इस अवसर पर सुनील तिवारी, भाई पूरन, गोपाल सिंह, लाल सिंह, हरीश बोरा, अमर बोरा, मुकेश तिवारी, गिरीश राम, ध्यान सिंह आदि मौजूद थे।