{"_id":"5b3caef84f1c1ba1288b491d","slug":"central-committee-member-purushottam-has-new-responsibilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य पुरुषोत्तम को नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य पुरुषोत्तम को नई जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा (माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य और अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे किसान आंदोलनों को समन्वित करने और विभिन्न आंदोलनकारी संगठनों के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की नई जिम्मेदारी सौंपी है। 23 से 28 मार्च तक पंजाब के मानसा में सम्पन्न हुए पार्टी के दसवें महाधिवेशन में कामरेड पुरुषोत्तम शर्मा भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी में चुने गए थे। जिसके बाद पार्टी ने उनकी यह नई जिम्मेदारी तय की है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कामरेड शर्मा अब तक उत्तराखंड में पार्टी के राज्य संगठन प्रभारी और अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष जैसी प्रमुख भूमिका निभा रहे थे। वह भाकपा (माले) से 1980 में दिल्ली में जुड़ गए थे। 1980 से 1992 तक उन्होंने दिल्ली के साथ ही हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी पार्टी के विस्तार के लिए काम किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड आंदोलन के दौरान पार्टी ने 1993 में उन्हें पार्टी का उत्तराखंड प्रभारी बनाकर उत्तराखंड भेजा था। उसके बाद उन्होंने पिछले 25 वर्षों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पार्टी और जन आंदोलनों का नेतृत्व किया। उत्तराखंड में बढ़ते भूमि संकट और तबाह होती खेती से बढ़ते पलायन पर उनके जमीनी अध्ययन ने उत्तराखंड के आंदोलित तबके को नई दिशा और नए आंकड़े दिए। उनके नेतृत्व में वन गुर्जरों और खत्तावासियों का आंदोलन राज्य की राजनीति में चर्चा में आया।
विज्ञापन
बिंदुखत्ता से नगर पालिका हटाने के लिए ऐतिहासिक किसान आंदोलन उनके ही सफल नेतृत्व में चला। फोन पर जानकारी देते हुए पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वह अब पार्टी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय से अपनी गतिविधियों को संचालित करेंगे। इसके साथ ही वह किसान महासभा के राष्ट्रीय मुखपत्र विप्लवी किसान संदेश का संपादन पूर्व की भांति करते रहेंगे।