{"_id":"5c75847bbdec220c2959ed54","slug":"celebration-of-the-air-force-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना की कार्रवाई से हर तरफ खुशी, जश्न मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना की कार्रवाई से हर तरफ खुशी, जश्न मनाया
Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जश्न मनाते पूर्व सैनिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारत के मिराज विमानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में बम गिरा कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह करने से जिले में जगह-जगह आतिशबाजी और मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया गया। पूर्व सैनिकों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में आतिशबाजी की। बाजार में लोग वायु सेना की कार्रवाई के बारे में जानने के लिए टेलीविजन से चिपके रहे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक लीग के आह्वान पर पूर्व सैनिकों ने सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
आतिशबाजी करने वालों में लीग के अध्यक्ष कैप्टन दीपक टम्टा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिपाल मेहता, उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, जीवन नाथ वर्मा, घनानंद जोशी, पूरन ऐरी, नंदन कनवाल, महेंद्र बिष्ट, इंदर बिष्ट, सुधीर जोशी, सचिव सुरेंद्र लाल टम्टा, पीजी गोस्वामी, केशव पांडे, पूरन राम, लक्ष्मण मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इधर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर चौघानपाटा में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। आतिशबाजी करने वालों में मंच के जिलाध्यक्ष अभय साह, जिला उपाध्यक्ष अमन नज्जौन, नगर अध्यक्ष दीप सुंदर बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सचिन, नगर महामंत्री नितिन रावत, प्रकाश बिष्ट, त्रिवेंद्र नेगी, हरीश, किन बिष्ट, रवि रौतेला, तुषारकांत साह, महेश नयाल, अमित बिष्ट, मनोज जोशी, राहुल गोस्वामी, गणेश बगड़वाल आदि शामिल थे।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंगल बिष्ट, बजरंग दल विभागाध्यक्ष प्रकाश लोहनी, मुकेश बिष्ट, योगेंद्र नयाल, राजेंद्र कनवाल, त्रिभुवन कबड़वाल, विनोद भट्ट आदि शामिल थे।