फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CDO reviewed Prime Crop Insurance Scheme

सीडीओ ने की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
CDO reviewed Prime Crop Insurance Scheme
उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्मिक को सम्मानित करते सीडीओ मनुज गोयल। - फोटो : ALMORA
कार्मिकों को शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल ने विकास भवन सभागार में बैठक लेकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने कार्मिकों को रबी के सीजन में प्राप्त लक्ष्यों के शत प्रतिशत पूर्ति के निर्देश दिए और इसमें राजस्व विभाग और बैंकों से भी सहयोग लेने को कहा।
उन्होंने बैंकों और सीएससी के प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जारी ऑनलाइन पोर्टल पर कृषकों से संबंधित सूचना अपलोड करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लमगड़ा के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग (दो) बेचन प्रसाद को प्रथम पुरस्कार, चौखुटिया के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग (दो) सतीश चंद्र उपाध्याय को द्वितीय और द्वाराहाट के सहायक कृषि अधिकारी वर्ग (तीन) रौदास कुमार को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को कृषकों की फसलों का बीमा करने में होने वाली कठिनाईयों और समस्याओं से सीडीओ को अवगत कराया, जिनका सीडीओ ने समाधान भी किया।

प्रशासनिक अधिकारी मनीष गोयल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, अग्रणी बैंक प्रबंधक ललित मोहन सेमवाल, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मनोज कुमार शर्मा, सहायक निबंधक सहकारी समितियां के राजेश चौहान, कॉमन सर्विस सेंटर के धवल सिंह जीना आदि ने भाग लिया।
फोटो लाइन- उत्कृष्ट कार्य करने पर कार्मिक को सम्मानित करते सीडीओ मनुज गोयल। (फाइल नं. 03एएलएम01पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed