फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CDO Meeting

14 से चलेगा ग्राम उदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम

Wed, 13 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 13 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
CDO Meeting
सीडीओ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रकाश चंद्र ने अधिकारियों को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। यहां अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि अभियान डॉ. अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ 14 अप्रैल से शुरू होकर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में गांव में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए संकल्प लिया जाएगा। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में विभिन्न पेंशन योजनाओं, प्रदर्शनी का आयोजन, स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। 17 से 20 अप्रैल तक कृषि, उद्यान विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तर पर कृषि गोष्ठी होगी। इस दौरान कृषि यंत्र, बीज, खाद्य आदि किसानों को दी जाएगी। उन्होंने अभियान के लिए नामित सभी नोडल अधिकारियों को वीडीओ, वीपीडीओ के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को कहा। सीडीओ ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए हवालबाग ब्लॉक के उडियारी ग्राम का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत सरकार, शासन से एक-एक पर्यवेक्षक आएंगे जो संपूर्ण कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। 14 अप्रैल को खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। उन्होंने बताया कि 21 से 24 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की खुली बैठकें होंगी। साथ ही प्रभात फेरी, स्वच्छता कार्यक्रम, खेलकूद आदि प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में परियोजना निदेशक डीडी पंत, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, अर्थ और संख्या उप निदेशक इला पंत बिष्ट, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed