फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CC Marg Under Survilance

पुरड़ा सीसी मार्ग पहली बारिश में हुआ बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CC Marg Under Survilance
गरुड़ में सीसी मार्ग की दशा - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक में 31.50 लाख रुपये की लागत से बना पुरुड़ा सीसी मार्ग निर्माण के दो माह बाद ही पहली बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुुुरुड़ा के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कराने और प्रांतीय खंड लोनिवि के अभियंताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने चार माह पूर्व पुरुड़ा गांव को जोड़ने वाले सीसी मार्ग के लिए 31.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। लोनिवि के अभियंताओं ने सीसी मार्ग सरिया युक्त बनाया। ग्रामीणों ने निर्माण के दौरान मार्ग में घटिया सामग्री के प्रयोग का भी आरोप लगाया था। अब कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से मार्ग जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

पुरुड़ा सीसी मार्ग सबसे ज्यादा लागत का सीसी मार्ग है। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं किया होता तो मार्ग बनने के दो माह बाद ही क्षतिग्रस्त नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता देवी ग्राम प्रधान पुरुड़ा
कोट
पुरुड़ा में आधुनिक तकनीक से बने सीसी मार्ग की जब तक जांच नहीं होगी। ग्राम पंचायत सीसी मार्ग को अपने कब्जे में नहीं लेगी। संबधित अभियंताओं और ठेकेदार के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।

चंदन राम दास, सामाजिक कार्यकर्ता
कोट
प्रांतीय खंड लोनिवि की ओर से बनाए गए सीसी मार्ग के घटिया निर्माण की शिकायत मिली है। निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच के संबंध में डीएम को लिखा जाएगा। -राजकुमार पांडे, एसडीएम गरुड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed