{"_id":"582f32ee4f1c1bcc5e8fdd29","slug":"cash-in-the-bank-at-not-getting-hit-by-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी नहीं मिलने से लोगों ने बैंक में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी नहीं मिलने से लोगों ने बैंक में जड़े ताले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जैंती के एक बैंक में ताला जड़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की जैंती शाखा में ग्राहकों को पैसे नहीं मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक से नकदी नहीं मिलने से नाराज ग्राहकों ने बीडीसी सदस्य धना धौनी के नेतृत्व में लोगों ने शुक्रवार को बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान बैंक में कामकाज पूर्ण रूप से ठप रहा है। उन्होंने नकदी न मिलने तक तालाबंदी जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्राहकों द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट जमा किए गए, लेकिन इसके बदले करेंसी नहीं मिल पा रही है। दस दिनों से ग्राहक आए दिन बैंक के कई चक्कर काट चुके हैं,
विज्ञापन
लेकिन बैंक द्वारा धनराशि नहीं दी जा रही है। इससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि ग्रामीण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में अन्य बैंक की कोई शाखा न होने के कारण लोगों की मुसीबतें और भी बढ़ गई है। बीडीसी सदस्य धना धौनी ने ग्राहकों को नकदी मिलने तक बैंक में तालाबंदी जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन
बैंक में तालाबंदी करने वालों में जैंती व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष हर सिंह नेगी, प्रकाश जोशी, त्रिलोक सिंह, पान सिंह, मोहन सिंह, दिनेश चंद्र, पार्वती देवी, सूरज सिंह, गोविंद सिंह, मोहन राम, रमेश चंद्र, नवीन कुमार, राम सिंह, नाथू दत्त, पवन कुमार, गिरीश चंद्र, अमरनाथ जोशी, गोधनी देवी, किशन सिंह, जगदीश सिंह आदि थे। इधर शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गुरुरानी ने बताया है कि फिलहाल जिला मुख्यालय से पैसा नहीं आया है। करेंसी आने पर ग्राहकों को पैसा दिया जाएगा।