{"_id":"687a97ced39014da0a00d134","slug":"cases-hand-foot-mouth-disease-children-almora-almora-news-c-232-1-shld1003-131048-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के मामले बढ़े
Sat, 19 Jul 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में शिशु और बच्चों में हाथ, पैर और मुंह रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 10 से अधिक इस संक्रमण से ग्रसित बच्चे पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने बताया कि हैंड, फुट एंड माउथ डिजीज (एचएफएमडी) का मुख्य कारण कोक्ससैकवीरस नामक वायरस होता है। इस वायरस में शरीर के विभिन्न हिस्सों में जैसे हाथ, पैर, मुंह और शरीर के अन्य अंगों में लाल रंग के छाले और फफोले बनते है। जो हवा, पानी और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत होती है।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी ने बताया कि ये वायरस एक से दूसरे बच्चे में तेजी से फैलता है, ऐसे में इस संक्रमण से बचाव के लिए मरीज को करीब पांच दिन तक आइसोलेट करने की जरूरी होती है।
विज्ञापन
लक्षण
एचएफएमडी के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के तीन से पांच दिन बाद दिखने लगते हैं। इनमें बच्चों में बुखार, मुंह के अंदर छाले, हाथ और पैर में छाले जिनमें लाल रंग के दाने उभर आते हैं। इसमें काफी दर्द होता है।
बचाव
शिशु और बच्चे को परेशानी होने पर पानी और तरल पदार्थ पिलाना चाहिए। बुखार और दर्द की दवा डॉक्टरों की सलाह पर दें। इसके अलावा बच्चों में सही देखभाल और स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है।