फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case registered against three individuals for spreading rumors and defamation.

Almora News: अफवाह फैलाने और मानहानि के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 12 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three individuals for spreading rumors and defamation.
अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र की एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने आरोप लगाया है कि उनके बारे में अश्लील और झूठी अफवाहें फैलाकर बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने रमेश सिंह गैड़ा, नंदन सिंह गैड़ा और पूरन सिंह गैड़ा को नामजद किया है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उनके बारे में गलत बातें फैलाईं जिससे समाज में उनकी छवि खराब हुई और उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि इसी घटना को लेकर उनके बारे में झूठी बातें फैलाई गईं और लोगों के बीच गलत जानकारी पहुंचाई गई। युवती ने पुलिस को बताया कि उनके पास इलाज से जुड़े कागजात भी हैं। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि झूठी बातों के कारण उनकी बदनामी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोट
इस मामले में युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। - बलवंत सिंह रावत, सीओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed