{"_id":"60ba69338ebc3e40c706b76c","slug":"case-on-four-including-cheap-gall-seller-on-black-marketing-of-ration-almora-news-hld426622175","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी पर सस्ता गल्ला विक्रेता समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी पर सस्ता गल्ला विक्रेता समेत चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बीते दिनों एक संस्था के कार्यालय में मिले अवैध राशन मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सस्ता गल्ला विक्रेता और संस्था संचालिका समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राशन के अवैध तरीके से कालाबाजारी की आशंका जताई जा रही है।
बीते रविवार को भनोली तहसील के अंतर्गत पाली टय्याखान में ग्रामीणों ने प्रशासन से एक संस्था के कार्यालय में अवैध खाद्यान रखे जाने की शिकायत की थी। इस पर प्रशासन की टीम ने गोदाम से 38 क्विंटल गेहूं बरामद किया। अगले दिन तहसीलदार कुलदीप पांडे के नेतृत्व में टीम ने संस्था के कार्यालय की जांच की। संस्था कर्मियों से जानकारी प्राप्त की गई। वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर प्रशासन ने कमरे को सील कर दिया था। इधर क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार की ओर से तहरीर मिली थी। इसके आधार पर संस्था संचालिका गोदावरी, ग्राम्या के आलोक दूबे, सस्ता गल्ला विक्रेता लक्ष्मीदत्त और गोपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी राशन की कालाबाजारी के आरोप में कार्रवाई की गई है। आरएसआई ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।