फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Case of 161 acre cantonment area reached defense minister

161 एकड़ छावनी क्षेत्र का मामला रक्षा मंत्री तक पहुंचा

Wed, 02 Jan 2019 11:41 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अल्मोड़ा
ब्यूरो/अल्मोड़ा Published by: Almora desk Updated Wed, 02 Jan 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case of 161 acre cantonment area reached defense minister
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलते रानीखेत कैंट क्षेत्र के लोग। - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत कैंट के सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने का मामला अब रक्षा मंत्री तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्री के सामने छावनी क्षेत्रों के नागरिकों की लीज संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग भी की गई है। 

विज्ञापन


रानीखेत कैंट क्षेत्र के नागरिकों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा के नेतृत्व में बुधवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। लोगों का कहना है कि कैंट के सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका में सम्मलित करने की योजना है लेकिन राज्य सरकार से अभी तक केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव नहीं भेजा है। 
विज्ञापन


रानीखेत कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा के नेतृत्व में छावनी वासियों ने दिल्ली में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। रक्षा मंत्री को बताया गया कि रानीखेत छावनी के सिविल एरिया की 161.511 एकड़ भूमि को तत्काल चिलियानौला नगरपालिका में शामिल करने की जरूरत है। लोगों को छावनी क्षेत्र में लीज संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने छावनी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए रक्षा मंत्री से बजट बढ़ाने का भी आग्रह किया। रक्षामंत्री ने नगरपालिका गठन को लेकर अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही इस संबंध में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, सभासद विनोद चंद्र आदि थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा का कहना है कि वे अपनी तरफ से प्रयास कर रहे हैं। प्रस्ताव भेजे जाने के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed