{"_id":"640b7b786cc20cb67c07eac4","slug":"case-filed-lock-broken-almora-news-c-8-1-78093-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सल्ट के दो स्कूलों में हुई चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सल्ट के दो स्कूलों में हुई चोरी, केस दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत चोरों ने दो स्कूलों के ताले तोड़कर गैस सिलिंडर, मिड-डे-मील का राशन चुरा लिया। राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र देवायल में तहरीर दी गई है। मामले में केस दर्ज हो गया है।
होली के अवकाश के चलते स्कूल बंद थे। चोरों ने इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनैणी थात तराड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैणानी में चोरी की। चोरों ने दोनों में विद्यालयों से एक-एक गैस सिलिंडर, मिड-डे-मील का दाल, चावल समेत अन्य राशन चोरी कर लिया। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने स्कूल के किचन का दरवाजा तोड़ा था। किचन में रखे सिलिंडर, बर्तन और राशन उड़ा ले गए। दोनों विद्यालयों में मिड-डे-मील भी नहीं बना। राजस्व उप निरीक्षक इकरार अली ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद