फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Car fell into ditch on Almora-Ranikhet road, driver died

Almora News: अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Thu, 02 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 02 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch on Almora-Ranikhet road, driver died
रानीखेत सड़क पर खाई में गिरी कार। संवाद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर कई। जिससे चालक की मौत हो गई। इधर सड़क हादसे में दुकानदार चलाने वाले व्यापारी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अल्मोड़ा-रानीखेत सड़क पर मजखाली, बब्बरखोला के पास अल्टो कार संख्या यूके 01 सी 3818 अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में पलट गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से कार चालक कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बरखोला, मजखाली को खाई से निकालकर उप जिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले की उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ टीआर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक की बेटी पीएसी में सब इंसपेक्टर है, बड़ा बेटा वन विभाग में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत है जबकि छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed