फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   car fell in to the ditch, one killed

बद्रीनाथ से लौट रहे श्रध्दालुओं की कार मनान के पास खाई में गिरी एक की मौत तीन घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
car fell in to the ditch, one killed
खाई से शव को निकालते स्थानीय लोग और आपदा कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार देर रात करीब ढाई बजे मनान के निकट 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को देर रात आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस की सहायता से खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कार में फंसे शव को भी काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। सभी श्रद्धालु बिहार के रहने वाले थे। बताया जाता है कि कार चला रहे युवक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार से श्रद्धालुओं का दल ऑल्टो कार संख्या यूपी- 65 बीएएम, 4638 में सवार होकर केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन के लिए गए थे। यह लोग सोमवार देर रात ग्वालदम, गरुड़ होकर वापस आ रहे थे। इस बीच देर रात करीब ढाई बजे उनकी कार अल्मोड़ा से करीब 35 किमी पहले पथरिया मनान के पास 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस बीच कुछ दूरी पर रहने वाले भगवन सिंह नयाल ने घटना की सूचना पुलिस और आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से आपदा प्रबंधन की टीम मौके को रवाना हो गई। उधर सोमेश्वर से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आपदा प्रबंधन कर्मियों ने घायलों को खाई से निकालकर अल्मोड़ा के बेस अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में नितीश कुमार (22) पुत्र शिव मुनि सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित्रा देवी (60) पत्नी शिव प्रसाद, नीतू देवी (30) पत्नी रामेश्वर पटेल और रामेश्वर पटेल (35) पुत्र मुखलाल सिंह घायल हो गए। सभी दुगरा जिला कैमूर, बिहार के रहने वाले हैं। इनमें रामेश्वर पटेल को हल्की चोटें हैं जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि अन्य दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक युवक के घर पर सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर देर रात राहत कार्य में आपदा प्रबंधन टीम के आलोक वर्मा, विनोद भट्ट, बसंत बल्लभ जोशी, रवींद्र सिंह मेर, दीपेश नेगी, धर्मेंद्र मेहरा आदि ने सराहनीय काम किया। दुर्घटना के बाद पुलिस की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। बताया गया है कि कार को नितीश कुमार चला रहा था और उसे झपकी आने से कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed