फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Candidates leaving the examination centres were looking for vehicles.

Almora News: परीक्षा केंद्रों से निकले परीक्षार्थी वाहनों के लिए भटके

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Candidates leaving the examination centres were looking for vehicles.
अल्मोड़ा। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों की दोहरी परीक्षा हुई। परीक्षा छूटने के बाद घर वापसी के लिए उन्हें वाहनों के लिए भटकना पड़ा। बाजार बंद रहने से उन्हें चाय पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के चलते नगर में यात्रियों की भीड़ रही। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से परीक्षा देकर घरों को लौट रहे परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ा। शाम पांच बजे पेपर छूटा। परीक्षा केंद्रों से जैसे ही परीक्षार्थी स्टेशन पहुंचे तो वाहन नहीं मिलने से परेशान रहे। शाम के समय जिला मुख्यालय से ग्रामीण रूटों पर वाहनों का संचालन सीमित होता है। रविवार होने के कारण सिमलखेत, बाराकोट, देघाट, मौलेखाल, द्वाराहाट, सोमेश्वर सहित अन्य रूटों पर वाहन सीमित संचालित हुई। इस कारण परीक्षार्थियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े। साप्ताहिक बंदी के चलते अल्मोड़ा बाजार बंद रहा। इस कारण परीक्षार्थियों को चाय पानी के लिए भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed