फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Campaigning. first phase. voting. six blocks. Almora. ended.

Almora News: अल्मोड़ा के छह ब्लॉकों में प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बंद

Tue, 22 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Campaigning. first phase. voting. six blocks. Almora. ended.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में प्रथम चरण में होने वाले छह विकासखंडों में शाम पांच बाद चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को प्रलोभन देने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा और चौखुटिया में प्रचार बंद हो गया। प्रथम चरण में 580 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इन गांवों में 649 मतदान स्थल बनाए गए हैं। ताकुला विकासखंड में 44102 मतदाता हैं जिसमें पुरुष 22624 और 21478 महिला मतदाता हैं। धौलादेवी ब्लाॅक में 58476 मतदाता हैं जिसमें 30719 पुरुष और 27757 महिला मतदाता है। ताड़ीखेत विकासखंड में 62342 मतदाता हैं। इसमें 32375 पुरुष और 29967 महिला मतदाता हैं। भैंसियाछाना विकासखंड में 25681 कुल मतदाता हैं जिसमें 13368 पुरुष और 12313 महिला मतदाता हैं। लमगड़ा विकासखंड में 51825 मतदाता हैं जिसमें 27402 पुरुष और 24423 महिला मतदाता हैं। चौखुटिया विकासखंड में 41363 कुल मतदाता हैं। इसमें 20923 पुरुष और 20440 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed