फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Campaign in the city area in support of CAA

अल्मोड़ा नगर में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में चलाया अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign in the city area in support of CAA
सीएए के समर्थन में अभियान चलाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा नगर मंडल की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को सीएए के संबंध में पत्रक भी बांटे।
विज्ञापन

अभियान में शामिल भाजपा कार्यकर्ता मिलन चौक से होकर सभी प्रमुख बाजारों में गए और व्यापारियों तथा अन्य लोगों से मुलाकात करके उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इसे देश के लिए जरूरी बताया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि यह अधिनियम लोगों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है परेशान करने और नागरिकता छीनने के लिए नहीं। उन्होंने भ्रम फैलाने वाले लोगों का पर्दाफाश करने को कहा। अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, मीना भैसोड़ा, दीप्ति सोनकर, विद्या बिष्ट, जगदीश चौहान, अजय वर्मा, कृष्ण बहादुर, सुनील जोशी, तुषारकांत साह, दीपक पांडे, पियूष कुमार, बंशीलाल कक्कड़, मनीष जोशी, दीप जोशी, पीसी रावत समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed