फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Campaign against mercantile traders of merchant leaders

व्यापारी नेताओं का फड़ व्यापारियों के खिलाफ अभियान

Mon, 13 Nov 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 13 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Campaign against mercantile traders of merchant leaders
फड़ वालों को हिदायत देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

 व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने बाहरी फड़-खोखा व्यवसायियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मालूम हो कि हर सोमवार को नगर में भारी संख्या में बाहर से फड़ व्यवसायी आते हैं, व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि इससे स्थानीय व्यवसायियों के व्यापार पर असर पड़ रहा है। अध्यक्ष भगवंत नेगी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पूरे नगर का भ्रमण कर फड़ व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी। कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार में फड़ व्यवसाय लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन दुकानों के आगे फड़ लगाए गए हैं, उन दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि बाहर से आए फड़ व्यापारियों का सत्यापन तक नहीं है, पूर्व में चोरी जैसी घटनाएं नगर में हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और छावनी परिषद को बगैर सत्यापन के फड़ व्यापारियों को नगर में नहीं घुसने देना चाहिए। चेतावनी के बाद फड़ व्यापारियों ने दुकानें समेट लीं। चेतावनी देने वालों व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महासचिव हर्ष पंत, कोषाध्यक्ष दीपक पंत सहित तमाम व्यापारी शामिल थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed