फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Camera traps were then imprisoned man-eater

कैमरा ट्रैप में फिर कैद हुआ आदमखोर

Tue, 16 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

 आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए वन विभाग के दिशा निर्देश में शिकारी लखपत सिंह रावत की कवायद जारी है। तेंदुए की लोकेशन बमन गांव में मिली है वह दूसरी बार ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। उसने बमन गांव में गाय को मार दिया था। बमनगांव में मचान बनाकर उसे मारने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


आदमखोर तेंदुए को मारने की दिशा में वन विभाग को ट्रैप कैमरे से काफी मदद मिल रही है। मेहलचौरा में एक व्यक्ति को मारने के बाद तेंदुए ने महांकालेश्वर में घोड़े को मारा था। दूसरे दिन वह फिर उसी स्थान पर पहुंचा, जिसे ट्रैप कैमरे के माध्यम से देखा गया।
विज्ञापन


इधर तेंदुए ने सोमवार को महाकालेश्वर से लगे बमन गांव में एक गाय को मारा डाला है। तेंदुए की तस्वीर उसी स्थान पर ट्रैप कैमरे में कैद हुई है।

 शिकारी लखपत का कहना है कि अपने स्वभाव के अनुसार तेंदुआ मंगलवार को देर शाम तक उसी स्थान पर फिर आ सकता है, जिस स्थान पर उसने गाय को मारा था। इसी के मद्देनजर बमन गांव में उस स्थान के निकट मचान बना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकारी का कहना है कि सबकुछ ठीक रहा तो उसका मारा जाना तय है। इधर पूरे आपरेशन में शिकारी लखपत के अलावा उप वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, विनोद टम्टा, नवीन आर्या और गोविंद सिंह आदि लगे हुए हैं।


 तिवारी ने बताया कि  तेंदुआ लगातार स्थान बदल रहा है। बताया कि बमन गांव में गाय को मारने वाला कैमरे में ट्रैप हुआ यह वही नर तेंदुआ है जिसने महाकालेश्वर में घोड़े को मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed