फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Call for solidarity to solve problems

पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में समस्याओं के लिए एकजुटता का आह्वान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Call for solidarity to solve problems
पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा )। पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा समस्याओं के निराकरण के लिए सभी से एकजुटता का आह्वान किया गया। अंशदायी स्वास्थ्य योजना और पेंशन योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में संगठन अध्यक्ष नंदाबल्लभ मठपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व कर्नल एसएस मुंडालिया ने पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में पेंशन वैरीफिकेशन, पेंशन संयुक्त खाता, अंशदायी स्वास्थ्य योजना, विधवा, तलाकशुदा पुत्री पेंशन, विकलांग सैनिक आश्रितों की पेंशन, पुत्री विवाह अनुदान, छात्रवृत्ति, पारिवारिक पेंशन में सही नाम दर्ज करने की भी जानकारी दी गई। पहाड़ी क्षेत्र में ईसीएचएस सुविधा और युद्ध विधवाओं की पेंशन के बारे में बताया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी ने संगठन की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम सिंह, प्रवीन सिंह, सुधीर लाल शाह, मान सिंह अधिकारी आदि ने अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता का संकल्प जताया। इस अवसर पर किशोरी लाल, बहादुर सिंह, त्रिलोक सिंह बजेठा, भूपाल सिंह, चंद्र दत्त मठपाल, धीरेंद्र प्रसाद, हिम्मत सिंह, कमला देवी, मोहनी देवी सहित कई पूर्व सैनिक और सैनिक वीरांगनाएं उपस्थित थीं। बैठक का संचालन मोहन चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed