फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Calendar will broadcast Almora culture

अल्मोड़ा की संस्कृति को प्रसारित करेगा कैलेंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Calendar will broadcast Almora culture
अल्मोड़ा की संस्कृति को लेकर तैयार किया गया कलेंडर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से इस नए साल में पहली बार अल्मोड़ा के विशेष संदर्भ में कैलेंडर तैयार किया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा पहुंच इस कलेंडर का विमोचन किया। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कैलेंडर में अल्मोड़ा जिले समेत उत्तराखंड की परंपराओं और संस्कृति का विस्तार से उल्लेख है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कलेंडर अल्मोड़ा की संस्कृति, प्रसिद्ध स्थानों, मेलों और त्योहारों पर केंद्रित हैं। नगर के छायाकार जयमित्र सिंह बिष्ट ने बिनसर अल्मोड़ा से त्रिशूल, मैकतोली, नंदा देवी और नंदा कोट हिमालय के दृश्य और कुमाऊंनी युगल (लोक कलाकारों) के चित्र कलेंडर में प्रस्तुति किए हैं। डीएम भदौरिया ने बताया कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध अल्मोड़ा की संस्कृति, त्यौहार और सुंदर हिमालय दृश्य यहां की विशेष पहचान हैं।
विज्ञापन

लोगों तक उस पहचान को पहुंचाने के उद्देश्य से कैलेंडर को बनाया गया है। कैलेंडर में बाल, मिठाई, सिंगोड़ी के अलावा चितई गोलू देवता मंदिर, कसार देवी मंदिर, सूर्य मंदिर कटारमल, जागेश्वर धाम, हैड़ाखान बाबा मंदिर, नरसिंह ग्राउंड, अल्मोड़ा का नंदा देवी मेला, विश्व प्रसिद्ध दशहरा, छोलिया नृत्य आदि के दृश्य हैं। कलेंडर की अवधारणा और परिकल्पना डीएम भदौरिया की है, जबकि इसे चैतन्य पांडे ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed