फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cain struck Mumbai Kautik fair

मुंबई कौतिक मेले ने मचाई धूम

Wed, 28 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत(अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत(अल्मोड़ा)। Updated Wed, 28 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cain struck Mumbai Kautik fair

कुमाऊं की लोक संस्कृति पर आधारित गीतों ने मुंबई के कौतिक मेले में धूम मचा दी। लोक गायक ललित मोहन जोशी ने टक टकाटक कमला बाटुली लगाए सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। लोकगायक पप्पू कार्की ने भी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस पांच दिवसीय मेले का आयोजन कौतिक संस्था की तरफ से किया गया था। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। इससे पहले कौतिक का उद्घाटन उत्तराखंड के कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने किया।

विज्ञापन


आयोजन समिति के दिनेश कुमार ने बताया कि मुंबई में उत्तराखंड प्रवासियों ने कौतिक  संस्था बनाई है। यह संस्था उत्तराखंड में भी कार्यक्रम प्रस्तुत करती है। इस बार मुंबई में 22 जनवरी से 26 जनवरी तक कौतिक मेला हुआ। जिसमें उत्तराखंड के लोक गायक ललित मोहन जोशी, पप्पू कार्की, जितेंद्र ठोमकियाल सहित तमाम विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


मोना भट्ट, संगीता डोनियाल आदि गायक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले उद्घाटन करते हुए कृषि मंत्री हरक सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।  विशिष्ट अतिथि अनमोल डेवलपर्स के स्वामी माधवानंद थे। कार्यक्रम में पिथौरागढ़ के छोलिया कलाकारों ने भी शिरकत की। हल्द्वानी से राजेश जोशी एंड पार्टी ने भी प्रस्तुति दी। बालीवुड अभिनेता हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, विजेंद्र काला, गोविंद पांडे आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed