फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Caesarean delivery is not taking place in base hospital almora

बेस अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी 11 माह से ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Caesarean delivery is not taking place in base hospital almora
प्रतीकात्मक
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल अल्मोड़ा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने से सिजेरियन डिलीवरी 11 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई है। अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू होने के बाद फिलहाल सामान्य प्रसव तो हो रहे हैं लेकिन सिजेरियन नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल मार्च से बेस अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया था। इसके बाद से यहां मात्र कोरोना संक्रमितों का ही उपचार हो रहा था। मई के पहले सप्ताह में बेस अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई, लेकिन आईपीडी, इमरजेंसी, ऑपरेशन समेत अन्य सेवाएं तब भी बंद पड़ी थी। इधर एक फरवरी को अस्पताल में सभी सेवाएं पूर्व की तरह ही संचालित होनी शुरू हो गई है। अस्पताल में सामान्य प्रसव भी शुरू हो गए हैं लेकिन स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने से सिजेरियन डिलीवरी बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सिजेरियन की आवश्यकता पड़ने पर प्रसूताओं को महिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि अस्पताल में बांड में एक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ थी, लेकिन तीन माह पूर्व वह ड्यूटी छोड़कर जा चुकी है। बता दें कि बेस अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद सृजित हैं। लेकिन अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed