फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By the day-long attack, the bear injured the villager

दिनदहाड़े हमला कर भालू ने ग्रामीण को घायल किया

Thu, 01 Nov 2018 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 01 Nov 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
By the day-long attack, the bear injured the villager
घायल - फोटो : अमर उजाला
तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांव बसरखेत के तोक बिंसर में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया है। घायल को एंबूलेंस से सीएचसी में लाया गया है। चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है अलबत्ता प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसरखेत के तोक बिंसर में दिन में करीब साढ़े तीन बजे केसरसिंह (36)  पुत्र लछम सिंह ऊर्फ गणेश सिंह घर के निकट खेत में काम कर रहा था इसी दौरान जंगल से आए भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू के हमले से उनके मुंह के दांत भी टूट गए जबकि जबड़ा, कंधा और छाती का मांस नोंच दिया गया है। उनके चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद पत्नी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बाद में उन्हें गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर सड़क तक डोली में लाया गया। सड़क से कच्चे मार्ग तक जीप में और बाद में सीएचसी की एंबूलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


इधर घायल का उपचार करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित रतन ने बताया घायल के बाएं जबड़े का मांस पूरी तरह से बाहर निकाला गया है। दांत भी निकाले गए हैं, लिहाजा घायल को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल पूरी तरह से होश में है बीपी आदि भी सामान्य है फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed