फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   By greening the barren land of Jainti Degree College, Prof. Bisht

जैंती डिग्री कॉलेज की बंजर भूमि को हरीभरी कर गए प्रो. बिष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
By greening the barren land of Jainti Degree College, Prof. Bisht
श्री राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय जैंती में प्राचार्य प्रो. बिष्ट को विदाई देते छा? - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। श्री राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय जैंती के प्राचार्य पद से रिटायर्ड हुए प्रो. नर सिंह बिष्ट रिटायर्ड होने के बाद भी लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। महाविद्यालय में रहने के दौरान प्रो. बिष्ट ने जहां कॉलेज की बंजर भूमि में बगिया बनाकर फूल खिलाए वहीं देवदार, बांज के कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश की।
विज्ञापन

जैंती में किराये के भवन में चल रहा श्री राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय वर्ष 2014 में धामद्यो (धामदेव) स्थित सरकारी भवन में शिफ्ट हो गया था। तब महाविद्यालय की भूमि बंजर थी। 2016 में प्रो. नर सिंह बिष्ट इस कॉलेज के प्राचार्य बने। उन्होंने छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। वह खाली समय में विद्यालय की भूमि को हरा भरा करने में जुटे रहे। प्रो. बिष्ट ने कॉलेज परिसर की बंजर भूमि में फूलों की बगिया महकाई तो पर्यावरण संरक्षण के लिए दर्जनों पौधे भी रोपे। इसके साथ ही प्रो. बिष्ट ने देवदार, बांज समेत अन्य प्रजातियों के पौधे भी रोपे। उन्होंने कॉलेज परिसर की भूमि में गन्ना, कद्दू, लौकी समेत अन्य प्रकार की सब्जियों का उत्पादन भी किया। पढ़ाई के अलावा वह छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की सीख भी देते रहे। कॉलेज परिसर से कुछ दूरी पर धामदेव मंदिर परिसर और शहीद स्मारक के चारों तरफ हर दिन स्वच्छता अभियान चलाकर इसे भी हमेशा स्वच्छ रखा। प्रो. बिष्ट ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को मुफ्त शिक्षा की भी शुरूआत की थी। आज 20 छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति पर प्रो. बिष्ट को दी विदाई
जैंती। श्री राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोतर महाविद्यालय जैंती के प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रो.बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थी सफलता का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। सेवानिवृत्त के बाद भी यदि छात्र-छात्राओं को उनकी सहायता की जरूरत पड़ी तो वह उन्हें सहयोग करने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि गलती होना प्रकृति है, इसे स्वीकार करना संस्कृति है, गलती को सुधारना प्रगति है। कार्यक्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष गणेश कोहली, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रेनू बिष्ट, दीपक पटवाल, उप ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह धानक राजू, डॉ. योगेश सिंह राणा, अंजलि ने विचार रखे। डॉ. चंद्र प्रकाश ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता डॉ. नीता पांडे और संचालन डॉ. पूनम आर्या ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed